Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक


संसद के मानसून सत्र के दौरान अब सदन में गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. सरकार की तरफ से बुधवार (12 अगस्त 2026) को छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में बोल सकते हैं. इस बीच संसद भवन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऑफिस में बड़ी बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे.

संसद परिसर में 11 अगस्त को NDA-कांग्रेस सांसद आमने-सामने कर प्रदर्शन किया. NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी जब संसद पहुंचीं तो बीजेपी के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे. बीजेपी सांसद ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्र से क्यों नहीं मिल रहे हैं. वहीं विपक्षी दलों के सांसद अयोध्या के राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी पर संसद में चर्चा और पेपर लीक को लेकर दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे थे.

बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के सांसदों को गृह मंत्री की चर्चा से राहुल गांधी भागो मत जैसे नारे लिखे हुए तख्तियां लिए देखा गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विपक्ष जानबूझकर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर चर्चा से बच रहा है. विपक्ष के खिलाफ बैनर और पोस्टर लिए हुए एनडीए सांसदों ने कहा कि भले ही सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है. लेकिन इंडिया गठबंधन चर्चा से बचने के लिए संसद की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहा है.

राज्यसभा में BAC की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस और टीएमसी ने FCRA बिल को वापस लेने की मांग की. इस पर सरकार की तरफ से कहा गया सही समय पर जवाब बताया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राज्यसभा BAC की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई. इसमें कहा गया कि चढ़ावा चोरी का मामला राज्य का विषय है वहां इस पर कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |