Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। जनपद की मुसाफिरखाना पुलिस ने 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र नाथू निवासी ग्राम दादरा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |