Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: दहेज लोभियो को मिली सलाखे ! जेठ, सास और ननद सहित चार गिरफ्तार


जायस/अमेठी। जनपद के थाना जायस मे दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक विवाहिता ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो जेठ, सास और ननद सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जपकारी के मुताबिक घटना जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की है, जहां दिव्या सोनकर उर्फ फिजा बानो ने आत्महत्या की। फिजा ने पांच साल पहले रमजान से प्रेम विवाह किया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। दर्ज मुकदमे में मृतका के जेठ मोबीन उर्फ पुत्तन (38 वर्ष), चांद बाबू (30 वर्ष), सास किस्मतुन निशा (58 वर्ष), सभी निवासी कासिमपुर थाना जायस, और ननद शहनाज (30 वर्ष) पत्नी अजीम अहमद निवासी ग्राम गुलरिहा थाना गौरीगंज को नामजद किया गया था। पुलिस ने नामजद सभी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |