Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: चोरी की बाइक, सिम और नकदी के साथ दबोचा! मोहनगंज पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसा शातिर चोर


तिलोई/अमेठी। जनपद के थाना मोहनगंज पुलिस को बडी सफलता मिली है, पुलिस ने चोरी की 01 मोटसाइकिल तथा झपटमारी के 2000-रुपये व 01 सिम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार का सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहतथाना मोहनगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त मो0 सलीम उर्फ कलीम पुत्र इबरार निवासी ग्राम खैराना थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल सं0 यूपी 32 एनएम 0223 के कागज मांगने पर दिखा न सका । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 सिम एयरटेल कम्पनी व 2000- रुपये बरामद हुये । प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे वह अपने साथी अरबाज के साथ मिलकर दिनांक 08.08.2026 को थानाक्षेत्र मोहनलालगंज जनपद लखनऊ से चोरी किया था । दिनांक 30.06.2026 को अरबाज के साथ मिलकर दो सौ बेड अस्पताल लोधवरिया के सामने से डीलक्स मोटर साइकिल चोरी किया था जिसे लोधवरिया के जंगल में छिपा दिया था जिसे पुलिस ने उठा लिया था व उसी दिन थानाक्षेत्र जगदीशपुर के ग्राम कटेहरी के पास से अपाची मोटरसाइकिल चोरी किया था जिसे उन दोनों ने दिनांक 15.08.2026 को जगदीशपुर से अयोध्या मार्ग में पुलिस चेकिंग को देखकर अपाचे मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर भाग गये थे । दिनांक 12.07.2026 को उसने और अरबाज ने थानाक्षेत्र जगदीशपुर से एक महिला की पर्स छीनकर भाग गये थे जिसमें 5000- रुपये व 01 सैमसंग का फोन मिला था । फोन व रुपये निकालकर पर्स फेंक दिया था 2500-2500- रुपये आपस बांट लिया था जिसमें 500- रुपये खर्च हो गये बरामद 2000-रुपये वही रुपये है तथा मोबइल फोन अरबाज के पास है । दिनांक 17.08.2026 को अरबाज के साथ मिलकर थानाक्षेत्र इन्हौना से एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग गये थे बरामद सिम उसी मोबाइल फोन की है तथा मोबाइल अरबाज के पास है । उसी दिन थानाक्षेत्र मिलएरिया जनपद रायबरेली से एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे जिसका मोबाइल फोन अरबाज के पास है व थाना चंदापुर जनपद रायबरेली में अरबाज के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मोबाइल छीन कर भाग गया था । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |