Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः करोड़ों के घोटाले के आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई टली, प्रबंध समिति ने मांगे पांच दिन और! सेवा समाप्ति पर अंतिम निर्णय जल्द, आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में


बीसलपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलयाम शम्सी की सेवा समाप्ति पर अंतिम फैसला अभी टल गया है। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने अंतिम निर्णय लेने से पहले पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर उप शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल ने विद्यालय प्रबंध समिति को आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी कर सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रबंध समिति ने आरोप पत्र जारी कर कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा था। आरोपी इलयाम शम्सी ने अपने जवाब में स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी केवल वेतन टोकन जारी कराने और अभिलेखों की देखरेख तक सीमित थी तथा उसने किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन या कंप्यूटर से भुगतान संबंधी कार्य नहीं किया। हालांकि प्रबंध समिति उसके जवाब से संतुष्ट नहीं बताई जा रही है। प्रबंध समिति ने सेवा समाप्ति से पहले अंतिम नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया था, जिसकी समय सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद अंतिम निर्णय से पहले पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस अवधि में प्रबंध समिति की बैठक बुलाकर सेवा समाप्ति संबंधी प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण सक्सेना ने बताया कि अंतिम नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है और प्रबंध समिति की बैठक के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार आरोपी कर्मचारी अपनी सेवा बचाने के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेने की तैयारी में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |