आगरा। ससुराल रेस्टोरेंट, कारगिल, सेक्टर-13 में 18 अगस्त को राधा सखी सहेली ग्रुप की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, मेहंदी और सावन की मल्हार के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की संचालिका सिम्पल अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। तीज क्वीन का खिताब ममता पांडे ने जीता, जबकि पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रीति कुलश्रेष्ठ को मिला। ग्रुप डांस गेम्स की विजेता निधि अग्रवाल रहीं। अन्य खेलों में सुनीता एवं ऊषा विजेता रहीं तथा लकी ड्रॉ का पुरस्कार पुष्पा ने जीता।
कार्यक्रम में सभी बहनों का स्वागत वेलकम गिफ्ट देकर किया गया तथा उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गेम्स और नृत्य में भाग लिया। इस दौरान एक-दूसरे को मेहंदी लगाई गई और सावन की पारंपरिक मल्हार गाकर तीज पर्व की खुशियों को और भी यादगार बनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम मित्तल एवं अंजू सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सीमा गोयल, शिल्पी गोयल, रेनू शर्मा, अनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संध्या बंसल, पूजा बंसल, अनीता चोपड़ा, नीलम अग्रवाल मंजू वंदना मेघा सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
राधा सखी सहेली ग्रुप की महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाते हुए सामाजिक एकता और महिला सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
