Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः जीतू के नेतृत्व मे नगर में विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर जनसंपर्क


गुरसहायगंज /कन्नौज ।  छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नगर गुरसहायगंज में प्रस्तावित भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जीतू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।

जनसंपर्क के दौरान लोगों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यात्रा में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जीतू तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी तैयारियां मिलकर की जा रही हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि देशभक्ति की भावना के साथ यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

जनसंपर्क अभियान में धर्मेंद्र कौशल, संजय तिवारी, विलियम त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रिंस द्विवेदी, गोपाल दीक्षित, हर्षित त्रिवेदी, अरुण पांडे, राजा तिवारी, पिंटू कठेरिया, ऋषि राजपूत, पंकज अग्निहोत्री समेत अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक जुटे रहे। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |