Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शुकुलबाजार पुलिस का गुडवर्क! चार चोरियों का पर्दाफाश


शुकुलबाजार/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना शुकुल बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में हुई चार चोरियों का खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 हजार रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन तांबे के बड़े डेक, तीन बोरी गेहूं तथा चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिकअप वाहन के साथ खड़े छेदी उर्फ अर्जुन निवासी गांधी नगर, पालपुर थाना जगदीशपुर और नरेन्द्र कुमार निवासी भाऊपुर, गयासपुर थाना  शुकुल बाजार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने फरार साथी निर्मल के साथ मिलकर पिछले 20 दिनों के दौरान ऊंचगांव, सारी का पुरवा (महोना पश्चिम), भाले का पुरवा (निहालगढ़) और भाऊपुर गयासपुर में चार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी का सामान बेचने की फिराक में निकले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस संबंध में  थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर आमजन की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |