Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुरः हत्या या जानवर का हमला ?! संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, लोगो मे दहशत


जगदीशपुर/अमेठी। दरवाजे पर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत स्थानीय लोगो से पूंछतांछ करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाडपुर मजरे गडरियाडीह गांव निवासी अहमद बाबा उम्र लगभग 76 वर्ष जो बीती रात दरवाजे पर सो रहे थे सुबह लोगो ने उन्हे मृत अवस्था मे पडा देख भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए मृतक का सिर लहूलुहान पाए जाने पर लोग वृद्ध की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाए करने लगे फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूंछतांछ करने के पश्चात मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।  वही वृद्ध की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी जानवर के हमले से वृद्ध की मौत हुई है , लेकिन वन विभाग ने इस दावे को खारिज कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किसी जंगली जानवर के हमले की पुष्टि नहीं होती है। दोनों विभागों के अलग-अलग दावों से मामला और उलझ गया है। अब मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |