Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः तिलोई मोहनगंज मार्ग मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस


तिलोई/अमेठी। रविवार को मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोई-मोहनगंज मार्ग पर स्थित आईटीआई मैदान के पास निर्माणाधीन भवन की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। निर्माणाधीन भवन के मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका-ए-वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, शव किसका और कहां का है, इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव के हुलिए के आधार पर आसपास के क्षेत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास कर रही है।इस मामले में क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

 

गौरतलब की विगत जुलाई महीने में ही तिलोई स्थिति शहीद मर्द शाह बाबा की मजार के पास मुंह मे कपड़ा ठूंसा एक महिला शव बरामद हुआ था,जिसको लेकर स्थानीय क्षेत्र वासियों ने महिला के साथ बलात्कार कर हत्या की आशंका जताई थी।वर्तमान में मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र हत्या,चोरी और लूट से दहल रहा है बावजूद पुलिस घटनाओं के खुलासे के बजाय अगली वारदात के इंतजार में  है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |