Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पूंजीवाद और निजीकरण देश की सबसे बड़ी चुनौती, आर्थिक असमानता बढ़ रही - प्रेम सागर पटेल


बीसलपुर। नेशनल कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन ऑफ मूल निवासी बहुजन ऑर्गेनाइजेशन (एनसीसीएमबीओ) के मंच से आयोजित कार्यक्रम में अपना दल के जिलाध्यक्ष एवं आईबेफ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल ने देश की आर्थिक नीतियों, निजीकरण और पूंजीवाद पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता पूंजीवाद और निजीकरण देश के सामने सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है।

उन्होंने कहा कि देश की अधिकांश संपत्ति सीमित लोगों के हाथों में केंद्रित हो गई है, जिससे आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही है। उनका कहना था कि समाज के बड़े वर्ग के पास संसाधनों की कमी है, जबकि संपत्ति का बड़ा हिस्सा कुछ लोगों तक सीमित रह गया है। यह स्थिति संविधान में वर्णित समता और बंधुता के सिद्धांतों के विपरीत है।प्रेम सागर पटेल ने सुझाव दिया कि जिस प्रकार गरीबी रेखा निर्धारित की गई है, उसी प्रकार अत्यधिक संपत्ति रखने की सीमा भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने निजीकरण पर रोक लगाकर सार्वजनिक संस्थानों को मजबूत करने तथा शासन व्यवस्था से माफिया और असामाजिक तत्वों को दूर रखने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बहुजन समाज सहित सभी नागरिकों से संविधान की मूल भावना और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |