Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रपुर में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। अटल जी ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और ओजस्वी वाणी से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गेहलोत, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मंडल महामंत्री जितेन्द्र संधू, सुनील सिंह, विक्की राघव, विशाल, नितिन, मनीष, आकाश एवं अभिषेक तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र और संगठन की सेवा का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |