बल्दीराय/सुलतानपुर। थाना हलियापुर पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 15 पेटी कैम्पा कोला और एक महिंद्रा इलेक्ट्रिक तीन पहिया लोडर वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना हलियापुर में पंजीकृत चोरी के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने तिरहुत अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुधई उर्फ बुधिराम पासी पुत्र रामदास पासी, निवासी ग्राम पिठला, थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या, उम्र करीब 57 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 15 पेटी कैम्पा कोला तथा महिंद्रा इलेक्ट्रिक 03 पहिया लोडर वाहन संख्या न्च्42क्ज्7111 बरामद किया। बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में दाखिल किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी में उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल चंदन कुमार, कांस्टेबल दीपक शाह तथा कांस्टेबल शीलू राठौर, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर की अहम भूमिका रही।
