सुलतानपुरः नवागत एसपी विनीत जायसवाल से व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल की शानदार मुलाकात व्यापारी व महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता विजय प्रताप सिंह बोले जरूरत पड़ने पर संगठन पुलिस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा
August 24, 2026
सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनीत जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था व्यापारियों की सुरक्षा पुलिसिंग व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने जिले की मौजूदा परिस्थितियों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विषयों को एसपी के समक्ष रखा प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि नवागत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे संगठन के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों से जुड़े मामलों के साथ-साथ किसी भी धार्मिक सामाजिक अथवा सद्भावना से संबंधित आवश्यकता पड़ने पर संगठन पुलिस प्रशासन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा वहीं नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सुरक्षा के साथ महिला सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई मुलाकात के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद, सईद अहमद चांद,बृजेश वर्मा,निसार अहमद राजा,दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,राम तीरथ सोनी, एस एन सोनी,सर्वेश बरनवाल,सचिन बरनवाल, रमेश चंद्र श्रीवास्तव,दिनेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, जुबैर अहमद, सईद अहमद, एजाज अहमद, आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
