Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी से चंद्रिका देवी जाने वाली रोड पर कीचड़ और जल भराव से श्रद्धालु हुए परेशान ! जरा सी बारिश में सड़क पर भर जाता है पानी, कीचड़ से होकर निकलते हैं राहगीर और वाहन कार


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब नगर पंचायत क्षेत्र में बीकेटी हाईवे से चंद्रिका देवी जाने वाली सड़क पर जल भराव व बजबजाती गंदगी से मां चंद्रिका देवी जाने वाले श्रद्धालु भक्त परेशान नजर आयें। वही सावन के पहले सोमवार के दिन जब भक्त मां चंद्रिका देवी दरबार दर्शन के लिए जा रहे थे, तो उन्हें पानी से होकर जाना पढ़ा क्योंकि सड़क पर जल भराव था, कुछ राहगीर कपड़े उठाकर पानी में सड़क पर चलते दिखाई दिए। इस जल भराव से कही ना कही सावन माह में भक्तों के लिए सड़क पर खतरा भी बन सकता हैं। वहीं कही ना कही बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं बख्शी का तालाब नगर पंचायत क्षेत्र में यह जल भराव आखिर कैसे हुआ और जरा सी बारिश में आखिर क्यों लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं कही ना कही योगी सरकार जहां एक ओर विकास की बात कर रही है, तों वही बख्शी का तालाब का यह नजारा विकास पर पलीता लगाता नजर आ रहा है, अब देखना है कि इस जल भराव और गंदगी से लोगों को कब राहत मिलेगी। वहीं नगर पंचायत के अधिकारी और पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस सड़क पर कैसा काम किया गया जो जल भराव हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |