कमरौली: आगामी त्योहारों, श्रावण माह व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमरौली पुलिस ने किया पैदल गश्त
August 03, 2026
कमरौली/अमेठी। आगामी त्योहारों श्रावण मास आदि के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षाध्नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने सोमवार को थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में कस्बे एवं प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिरों और प्रमुख चैराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
