Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः आईजीआरएस रैंकिंग में अमेठी का जलवा बरकरार! मंडल में प्रथम और प्रदेश के टॉप-10 जिलों में दर्ज हुई मजबूत मौजूदगी


अमेठी। जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अमेठी ने एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी माह जुलाई 2026 की आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में अमेठी प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहा है। इसके साथ ही जनपद ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई 2026 के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 7722 शिकायतें प्राप्त हुईं। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता को विशेष प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को प्रदेश स्तर पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी संजय चैहान के प्रभावी निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन में जनपदीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी स्वयं नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हैं तथा उनके निस्तारण की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हैं। समीक्षा बैठकों के माध्यम से लंबित एवं संवेदनशील मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराया जाता है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह द्वारा भी नियमित रूप से आईजीआरएस की समीक्षा की जाती है। उनके द्वारा विभागवार शिकायतों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और अधिक प्रभावी बन सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |