Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: तीन दिनों से अहरौरा चकिया रोड पर स्थित गड़ई नदी पुल पर चल रहा पानी आवागमन में हो रही परेशानी


अहरौरा/मिर्जापुर। सोमवार की रात्रि क्षेत्र में हुई तेज बरसात के बाद मंगलवार भोर पांच बजे से गड़ई नदी खोलकर पानी की निकासी की जा रही है जिसके कारण अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित मदारपुर अमरा गांव के बीच में स्थित गड़ई नदी पुल पर एक से दो फीट पानी चल रहा है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। और इस रोड पर प्रमुख साधन टेम्पो का संचालन बंद हो गया है जिसके कारण पैदल जान जोखिम में डाल कर पुल पार करना पड़ रहा है।

वहीं अहरौरा चकिया मार्ग स्थित उक्त पुल पर बुधवार की रात्रि में एक ट्रक जो चकिया से अहरौरा की ओर जा रही थी तेज गति से पानी का बहाव होने के कारण बीच रोड पर ही फंस गया ।

पुल के किनारे डिवाइडर न होने के कारण ट्रक का अगला चक्का नदी में चला गया संयोग रहा की ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी रोक कर ट्रक पलटने से बचा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |