Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: न्यायालय के वारंट पर चांदा पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार


सुलतानपुर/चांदा। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चांदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निर्देशन में चांदा पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नारायण दत्त पुत्र हरिप्रसाद (45) निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने वारंटी को शुक्रवार सुबह करीब 7रू35 बजे उसके घर ग्राम सलाहपुर से गिरफ्तार किया। नारायण दत्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 244ध्2026, राज्य बनाम पवन कुमार, धारा 308, 323, 504, 506 व 34 भादवि से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वारंटी को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मैराज हुसैन, कांस्टेबल प्रेमदीप गौतम और कांस्टेबल सर्वजीत मौर्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |