Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: रहस्यमय परिस्थितियों में बांध में कूद कर कपड़ा व्यवसाई ने किया आत्महत्या,8 घंटे बाद शव बरामद ! दो दिन पूर्व ही लड़के की हुई थी इंगेजमेंट गोद भराई


अहरौरा/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलियाचट्टी बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले मोहन लाल गुप्ता 58 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे इमलिया चट्टी स्थित आवास से बाइक से जरगो जलाशय पर फाटक के पास जाकर बाइक खड़ी कर जूता निकालकर बांध में छलांग लगा लिया।

मोहन लाल को घर से निकलने के बाद परिजन पीछे से खोजबीन करते हुए बांध पर पहुंचे तो देखे की फाटक के पास बाइक खड़ी है और चप्पल वही पड़ा हुआ है। यह देख परिजन किसी अनहोनी की घटना से परेशान होकर डायल हंड्रेड पर पुलिस को सूचना देकर मछ्ली ठेकेदार के नाव को लेकर बांध में तलाश शुरू कर दिए।

पुलिस की सूचना पर चार घंटे बाद पहुंची एस डी आर एफ की टीम ने शव को बाहर निकाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई रामप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। शव मिलने में परिजनों में मातम छा गया घर की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर स्थित जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने बांध से शव को बाहर निकाल कर पुलिस चैकी इमिलिया चट्टी पहुंचवाया तो हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मोहन लाल गुप्ता ने बांध में छलांग लगाकर अपनी इहलीला क्यों समाप्त की यह रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है की मोहन लाल को एक ही लड़का है शरद रत्न गुप्ता जो अहमदाबाद गुजरात सचिवालय में सर्विस करता है और दो दिन पूर्व 18 अगस्त को उसकी गोद भराई हुई है जिसका मिठाई भी वह बांट रहे थे।

इमिलिया चट्टी निवासी मोहन लाल गुप्ता की बड़ी नहर के पास कपड़े की दुकान है और वे दुकान पर ही रहते हैं एक लड़का हैं जो सचिवालय अहमदाबाद सर्विस करता है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर मुकदमा दर्ज कर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया है। मृतक मोहन लाल ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |