वारिसगंज: बीमा श्री पदक से अभिकर्ता का हुआ सम्मान
August 16, 2026
वारिसगंज/अमेठी। बीमा श्री पदक से राधे कृष्ण बरनवाल पत्नी सहित और इनके सीनियर संजय तिवारी को एक साथ भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय अयोध्या में गाजे बाजे के साथ सम्मानित किया गया। राधे कृष्ण बरनवाल जगदीशपुर के पूरब गांव के निवासी है 2015 से भारतीय जीवन बीमा के क्षेत्र में कदम रखा और अपनी मेहनत और सक्रियता तथा मार्गदर्शक श्री संजय तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के हाथों सम्मान प्राप्त किया इससे क्षेत्र और परिवार में हर्ष का वातावरण है।
