Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने किया संगठन का किया विस्तार


सिंहपुर/अमेठी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने तिलोई ब्लॉक में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस दौरान किसान हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और युवा विंग के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए मेडइ को तिलोई का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही अमित मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी और आकाश मिश्रा को तिलोई का तहसील उपाध्यक्ष एवं आदर्श प्रताप सिंह को ब्लॉक मीडिया प्रभारी  बनाया गया। संगठन की मजबूती और किसान समस्याओं के समाधान के लिए क्यूम,अखिलेश,धर्मेंद्र और शाहरुख को भी ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नंदकुमार पांडे, सुमित तिवारी, जयनगरा के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, मोतीन, नौशाद समेत संघ के कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |