Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: दो नशा कारोबारी गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। जिले में पुलिस ने नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। फुरसतगंज थाना पुलिस ने दो नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकुर जायसवाल (उम्र करीब 34 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुनील जायसवाल, और अनुज जायसवाल (उम्र करीब 50 वर्ष), पुत्र हरिशंकर जायसवाल के रूप में हुई है। ये दोनों रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद, छोटी बाजार के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर पकड़ा।पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 33 क्यू 3470) के कागजात मांगे जाने पर आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। फुरसतगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |