जगदीशपुर: जलभराव की शिकायत का एसडीएम ने लिया संज्ञान
August 06, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। जलभराव की समस्या होने की सुचना पर एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा पीडब्ल्यूडी टीम की उपस्थिति मे पानी निकलवाया।मुसाफिरखाना विकास खंड के अंतर्गत गाजनपुर गांव में जलभराव के कारण गांव वालों के घरों में पानी भर गया था जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम तत्काल पीडब्लूडी व भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी द्वारा पानी निकलवाया गया जिससे लोगों के घरों व गांव मे भरा पानी निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
