Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हरि पैलेस में युवा संवाद एवं कवि सम्मेलन का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया प्रेरक संदेश! युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत- प्रतिभा कुशवाहा


प्रतापगढ़। जनपद के हरि पैलेस में आयोजित सम्राट युवा संवाद एवं कवि सम्मेलन में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है और जब युवा सकारात्मक सोच, संस्कार एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़ते हैं, तब समाज और राष्ट्र दोनों नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।

अपने संबोधन में प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माता नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला सबसे मजबूत स्तंभ है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सुपुत्र योगेश मौर्य, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, सुनील मौर्य, आलोक मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।युवा संवाद के साथ आयोजित कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित कविताओं ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवियों की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में एकता, समरसता, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |