जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य बोले 13 से 15 अगस्त तक हर घर और प्रतिष्ठान पर फहराया जाएगा तिरंगाः 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ष्हर घर तिरंगा तिरंगा यात्राष् अभियान के सफल आयोजन को लेकर कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की आजादी के अमृतकाल में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को ष्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसष् के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी तथा मौन जुलूस निकालकर देश के विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद के प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि ष्हर घर तिरंगाष् अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में अभियान के संचालन एवं समन्वय के लिए जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा एवं अमित कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, प्यारेलाल कश्यप, अंशुमन तिवारी, हर्षित चैधरी, प्रेम शंकर वर्मा, मनोज मिश्रा, अमनदीप मिश्रा, हेमराज दिवाकर, सतीश पाण्डेय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
