अमेठीः हर घर तिरंगा अभियान! जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित-जिलाधिकारी
August 06, 2026
अमेठी। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चैहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 06 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा अभियान-2026“ चलाया जायेगा। उन्होने बताया है कि जनपद में प्रथम चरण 06 अगस्त से 08 अगस्त तक, द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त 2026 तक तथा तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। प्रथम चरण 06 अगस्त से 08 अगस्त तक चलेगा जिसमें स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जायेगा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेंगी, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन, सैनिकों एवं सिपाहियों को राखी एवं पत्र का प्रेषण किया जायेगा तथा सार्वजनिक स्थानोंध्बाजारों को तिरंगा के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक ही दिन ’तिरंगा मेला’ और ’भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉसर्ट’ का वृहद आयोजन किया जायेगा, तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन मा0 जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। ’तिरंगा महोत्सव’ आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ’तिरंगा मेला’ का भी आयोजन किया जाएगा, जनपद के पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिकबलों, एन०सी०सी०, एन०एस०एस०, सिवल डिफैन्स, होमगार्ड्स एवं खेल विभाग आदि के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जायेगा। विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है तथा हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।
