Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मारपीट व गालीगलौज को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। जिले की उदयपुर पुलिस ने रंजिशन मारपीट को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के बरूआ दर्रा निवासी राम अंजोर गौतम पुत्र राम भरोस ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस अगस्त को शाम साढ़े छः बजे घर के सामने से मवेशी लेकर जाने पर आरोपियो को उसने मना किया। इससे चिढ़कर आरोपी गांव के आकाश पुत्र शियालाल तथा लीलावती पत्नी शियालाल ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शियालाल समेत दो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |