Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः श्रावण मास से पहले पुलिस अलर्ट रू एसपी ओमवीर सिंह ने शहर में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


बलिया। श्रावण मास और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख शिव मंदिरों, शिवालयों, कांवड़ मार्गों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य बाजारों, व्यस्त चैराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच अभियान भी चलाया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस आमजन की सुरक्षा और हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख बाजारों में लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना-चैकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चैराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |