Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली


अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकालकर आमजन को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराना है। विद्यालय प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान का परिचय दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |