Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः आवारा पशु को बचाने में बेकाबू हुई पुलिस की गाड़ी, खड़े जाकर ट्रक से टकराई! गजरौला क्षेत्र में तड़के हुआ हादसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती


पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के आवारा पशु को बचाने के प्रयास में पुलिस की पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल  भेजा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 5रू21 बजे थाना गजरौला को पीआरवी-7960 के माध्यम से सूचना मिली कि पीआरवी-5919 बिठौरा बैक प्वाइंट से थाना गजरौला लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या यूपी25 ।ज्1045 से टकरा गया।टक्कर के बाद पीआरवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना गजरौला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ उसमें सवार घायल पुलिसकर्मियों को सुरक्षित किया। तीनों घायलों को पीआरवी-7960 के माध्यम से जिला अस्पताल  भेजा गया। हादसे में हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल  रुपचन्द और होमगार्ड चालक  हजारीलाल घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों की स्थिति सामान्य है और चिकित्सकों की देखरेख में उनका समुचित उपचार कराया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की ड्यूटी 17 अगस्त की रात 8 बजे से मंगलवार  की सुबह 8 बजे तक थी। दुर्घटनाग्रस्त पीआरवी को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आवारा पशुओं के कारण पुलिस वाहन का हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पशुओं की समस्या को लेकर सवाल खड़े करता है। गजरौला क्षेत्र में तड़के हुए इस हादसे ने यह भी दिखा दिया कि सड़क पर अचानक सामने आने वाले आवारा पशु वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |