Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा


बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है. चौथी पारी में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है. कुल मिलाकर यह टेस्ट में बांग्लादेश की कंगारू टीम पर दूसरी जीत है.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने साल 2000 में अपना सबसे पहला टेस्ट मैच खेला था. पिछले 26 साल में वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में कभी नहीं हरा पाया था. आखिरकार ढाई दशक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में यह ऐतिहासिक लम्हा आया है. इस जीत में युवा तेज गेंदबाज हसन महमूद का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने पूरे मैच में 9 विकेट लिए.

बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर सबसे पहली जीत साल 2017 में आई थी. उस समय मुश्फिकुर रहीम की कप्तानी में बांग्लादेश ने ढाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को चित्त कर दिया था. उसके 8 साल बाद उसने कंगारुओं को उन्हीं के घर पर हराकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है

26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद बांग्लादेश की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. पहली पारी में उनके घातक स्पेल ने ही बांग्लादेश की जीत की नींव रखी थी. उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर रोक दिया था. बाकी का काम बल्लेबाजों ने कर दिया. तंजीद हसन ने शतक लगाया, कप्तान नजमुल हुसैन शांटो और मेहदी हसन ने अर्धशतक लगाया. इस तरह बांग्लादेश ने पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 426 रन लगा डाले.

हसन महमूद ने दूसरी पारी में भी सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर तक ना पहुंच पाए. कैमरून ग्रीन ने 104 रनों की जुझारू शतकीय पारी जरूर खेली, जिन्हें आगे चलकर महमूद ने ही आउट किया था. दूसरी पारी में हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को उखाड़ फेंका था.

यह टेस्ट क्रिकेट में विकेट के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. उसकी सबसे बड़ी जीत साल 2024 में आई थी, जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से धोया था. वहीं बांग्लादेश पिछले 31 साल में भारत के बाद ऐसा केवल दूसरा एशियाई बना है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में जाकर हराया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |