Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय


श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत के देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है. पहले दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले पडिक्कल ने दूसरे दिन भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. देवदत्त पडिक्कल तीन नंबर पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 150 रन बनाते ही देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है. तीसरे नंबर पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 से ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले 2009 में राहुल द्रविड़ ने 177 रन बनाए थे. वहीं 2017 में गॉल में ही चेतेश्वर पुजारा ने 153 रनों की पारी खेली थी.

खबर लिखे जाने तक देवदत्त पडिक्कल 227 गेंद में 165 रनों पर खेल रहे हैं. वह अब तक 15 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. वहीं टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 352 रन हो गया है. पडिक्कल के साथ ध्रुव जुरेल 13 रन पर हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |