संग्रामपुर: चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहते चिकित्सक
August 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकास खंड के चण्डेरिया ग्राम पंचायत स्थित चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त फार्मासिस्ट भी प्रतिदिन नहीं आते ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक सहित कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।रात्रि में अगर कोई इमरजेंसी पड़ जाय तो स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स,एलटी,और एएनएम का ही सहारा रहता है।इसके चलते ग्रामीणों को झोलाछाप डॉक्टर या तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर जाना पड़ता है। लाखों रुपए प्रति महीने वेतन के नाम पर सरकार का व्यय हो रहा है इसके बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है आज दिन गुरुवार को इस केंद्र पर केवल एक महिला स्वास्थ्य कर्मी एल टी काजल नायक ही उपस्थित रहकर पूर्व में लिखी पर्चा की दवा ही मरीजों को दवा दी दोपहर लगभग 12 तक 25 मरीज केंद्र पर आ चुके थे।नये पंजीकरण मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा गया। अनुपस्थिति चिकित्सक मामले को सीएमओ अमेठी डॉ अंशुमान सिंह संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
