Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः एफएलएन प्रशिक्षण का चतुर्थ एवं अन्तिम चरण प्रारम्भ


करौंदीकला/सुल्तानपुर। करौंदी कला स्थित प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता प्रशिक्षण बीआरसी करौंदी कला में 24 अगस्त से खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों को दो बैच में एआरपी बृजेश यादव अनिल कुमार पाण्डेय राज केशर मिश्र नीरज तिवारी एवं रवींद्र प्रसाद द्वारा बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का अनुश्रवण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार पाण्डेय  द्वारा प्रशिक्षण की महत्ता एवं बच्चों को बेहतर ढंग से भाषा एवं गणित में निपुण बनाने के साथ समयबद्ध विभागीय कार्य का सिस्टमेटिक रूप में करने की जरूरत पर बल देते हुए प्रशिक्षण की सराहना किए

डायट प्रवक्ता जैनेन्द्र गुप्ता ने चर्चा करते हुए प्रथम दिवस में किए गए प्रशिक्षण की प्रशिक्षणार्थियों से जानकारी लेते हुए विद्यालयों में क्रियान्वयन की बात किए। प्रशिक्षण में संजय सिंह श्याम प्रकाश मिश्र मनोज यादव पंकज मिश्र विवेक सिंह ऋषिदेव मिश्र शिव प्रताप यादव श्यामकली लोकेश सिंह सुरेन्द्र यादव जुगनू शेख विजय गुप्ता सुरेन्द्र नाथ मिश्र पूनम मिश्रा विजय लक्ष्मी प्रदीप नारायण झा संजय मिश्र के सी मिश्र संदीप यादव गोविन्द सिंह सहित सभी शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |