Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जलभराव से गैस वितरण प्रभावित


अमेठी। लगातार हो रही बारिश के कारण अमेठी स्थित रामलीला मैदान में भारी जलभराव हो गया है। इसी मैदान में इन दिनों गैस सिलेंडरों का वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन मैदान में पानी भर जाने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान में चारों ओर पानी भरा होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन और जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से मांग की है कि जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए अथवा गैस वितरण के लिए वैकल्पिक सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |