Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मोहम्मद शमी के जाल में फंसा बल्लेबाज, शानदार सेटअप से किया आउट


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों 2026 दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है, जिसमें शमी ने अपनी गेंदबाजी से सबका मन मोह लिया. उन्होंने शानदार सेटअप के साथ एक बल्लेबाज को आउट किया, जिसका वीडियो खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शेयर किया.

वीडियो वाकई देखने वाला है. कॉमेंटेटर्स ने भी शमी के इस शानदार सेटअप की जमकर तारीफ की. शमी ने पहले 5 गेंद ऑफ स्टम्प पर फेंकी. उन्होंने सभी गेंदें छठे स्टम्प के आसपास रखीं. इसके बाद उन्होंने दो बाउंसर फेंकी. गौर करने वाली बात यह रही है कि बाउंसर बॉडी की तरफ नहीं बल्कि ऑफ स्टंप की लाइन में ही फेंकी.

इसके बाद अगली गेंद उन्होंने वहीं पांचवें और छठे स्टम्प के बीच में फेंकी, जिसे बल्लेबाज यश राठौड़ ने फ्रंटफुट निकलाकर खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं लगी, सिर्फ किनारा लेते हुए कीपर के हाथों में चली गई. विकेट के बाद शमी के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई. यश ने 68 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सिर्फ 27 रनों की पारी खेली.

शमी ने सेमीफाइनल की पहली पारी में 16 ओवर फेंके, जिसमें 42 रन खर्चे. इस दौरान उन्होंने 2 विकेट लिए. शमी ने 3 मेडन ओवर भी फेंके. अब दूसरी पारी में भी शमी की गेंदबाजी पर सबकी नजरें होंगी.

बता दें कि शमी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल का था. वहीं टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर हुए 3 साल से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है. उन्होंने पिछला टेस्ट जून 2023 में खेला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम में उनकी वापसी होगी या नहीं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |