शाहबाद । थाना शाहबाद पुलिस ने नाबालिग वादिनी के साथ दुष्कर्म करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष पुत्र रामवीर निवासी ग्राम गुलड़िया कलां थाना शाहबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार वादिनी की तहरीरी सूचना पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शाहबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादिनी को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा वादिनी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप अभियुक्त पर लगाया गया है। विवेचना के दौरान मुकदमे में अतिरिक्त धाराओं की वृद्धि भी की गई।
पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशीष को शाहबाद-चन्दौसी रोड स्थित ग्राम हिम्मतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार तथा कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे।
