Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: महाराणा प्रताप और जयभीम के नारों पर भिड़े दो पक्ष, भीम आर्मी ने कोतवाली पर दिया धरना


शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के करैथी गांव स्थित एक स्कूल में महाराणा प्रताप और जयभीम के नारे लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, करैथी गांव के स्कूल में नारेबाजी को लेकर विवाद शुरू हुआ। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य शाहबाद कोतवाली पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |