सुल्तानपुर। लम्भुआ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह के जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विकास वर्मा सहित जनपद के तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रमेश सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर एवं भाजपा का गमछा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
वहीं लम्भुआ में डकाही बाईपास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर उत्साह नजर आया।
