Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः रक्षाबंधन पर मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत, दो बच्चे घायल! बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर जसौली पुलिया के पास हुआ हादसा


बीसलपुर। रक्षाबंधन पर्व पर भाई के साथ मायके आ रही एक विवाहित महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम जसौली के पास हल्की बारिश के चलते सड़क पर बनी फिसलन के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महिला सड़क पर सिर के बल जा गिरी, जबकि बाइक पर सवार उसके दोनों बच्चे भी घायल हो गए। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के क्लड़ियां थाना क्षेत्र के ग्राम पैना निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी शकुंतला देवी उर्फ शंता मंगलवार रात अपने भाई महेंद्र के साथ रक्षाबंधन पर्व पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा नौगमिया स्थित मायके आ रही थी। बाइक पर शकुंतला देवी के साथ उसके दो बच्चे भी सवार थे।बताया गया कि मंगलवार रात करीब 9रू30 बजे बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम जसौली की पुलिया के पास पहुंचते ही बारिश के कारण सड़क पर बनी फिसलन से बाइक अचानक फिसल गई। बाइक चला रहे महेंद्र ने संभालने और ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान शकुंतला देवी बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे में उसके दोनों बच्चे भी घायल हो गए।

महिला के अचेत होने पर भाई महेंद्र ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |