लखनऊः भद्दे कमेंट के साथ युवती का फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज
August 22, 2026
लखनऊ। आलमबाग कोतवाली पर एक पिता ने बेटी का फोटो भद्दे कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा नामजद शिकायत किया है। आलमबाग के भिलावा में रहने वाले बलदेव सिंह के अनुसार उनकी 19 वर्षीय बेटी अवनीत कौर का फोटो भद्दे भद्दे कमेंट के साथ अमौसी सरोजनीनगर का रहने वाला प्रीतपाल सिंह उनके पास और इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। जिससे उनकी पुत्री की बदनामी हो रही है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती के पिता की नामजद शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।
