Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी


लखनऊ। आलमबाग के सिंगार नगर में 20 अगस्त की शाम घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी हो गया, पीड़ित वाहन मालिक की शिकायत पर शुक्रवार को मानक नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से चित्रकूट ग्राम जमौली भदेदू राजापुर के रहने वाले सुनील कुमार वर्तमान में मिश्रा बन्धु सिंगार नगर आलमबाग में किराये पर रहते है। पीड़ित के अनुसार उनके दोस्त विद्या प्रकाश पाल के नाम पर पंजीकृत बुलेट बाइक उनके पास है। 20 अगस्त की शाम करीब 8रू30 बजे घर के बाहर बुलेट बाइक खड़ी कर वह कुछ जरूरी कार्य से चले गए थे रात्रि करीब 11रू30 बजे वापस घर लौटे तो बाइक गायब थी जिसपर उन्होंने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दिया। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरे फुटेज आधार पर वाहन चोर का तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |