Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं को लेकर कोर्रही में जागरूकता शिविर आयोजित


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तहसील कुंडा के ग्राम कोर्रही में सोमवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी ग्रामोद्योग अधिकारी रहेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। शिविर में विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चन्द्रभान सरोज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान गया पाल सिंह, बीडीसी कमलेश नारायण, समाजसेवी कुंवर बहादुर सिंह, घनश्याम पाण्डेय, शिवलाल शर्मा तथा सिद्धांत मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर में क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता कर रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन श्याम बहादुर यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |