Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः स्वच्छता की नसीहत देने वाला ब्लॉक खुद गंदगी में डूबा, उठे कई सवाल! बरसात में झाड़ियों और कचरे से पटा विकासखंड परिसर, 80 ग्राम पंचायतों की स्वच्छता व्यवस्था पर उठ रहे प्रश्न


लम्भुआ/सुलतानपुर। जिस विकासखंड कार्यालय से 80 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान की निगरानी और सफाई व्यवस्था संचालित की जाती है, वहीं का परिसर इन दिनों गंदगी, कचरे और ऊंची झाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसे हालात स्वच्छता अभियान की जमीनी स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

बरसात के मौसम में विकासखंड परिसर के चारों ओर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। परिसर के कई स्थानों पर कचरा फैला हुआ है। सचिव आवासों के आसपास तथा परिसर में बने पार्क की भी नियमित साफ-सफाई न होने से वहां झाड़ियां फैल गई हैं। इससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

प्रदेश सरकार संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार अभियान चला रही है तथा साफ-सफाई पर विशेष जोर दे रही है। इसके बावजूद विकासखंड मुख्यालय की यह स्थिति स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला ब्लॉक परिसर ही उपेक्षा का शिकार दिखाई दे रहा है, तो गांवों में सफाई व्यवस्था की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विकासखंड परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, झाड़ियों की कटाई कराई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान का संदेश केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई दे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |