Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः काकोरी कस्बा में शीतला माता मंदिर में मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री,विधायक समेत पदाधिकारीयों ने की पूजा अर्चना ! विधायक जय देवी कौशल ने पूजा ना करवाने का लगाया था आरोप, सूरज पासी ने की पूजा अर्चना


लखनऊ। लखनऊ जिले के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के काकोरी कस्बे में पड़ने वाले मां शीतला माता मंदिर को लेकर मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया था कि मंदिर का पैसा हमने पास करवाया था और हमको ही पूजा नहीं करने दिया गया। इसको लेकर जिले में सियासत गरमा गई। वहीं शुक्रवार दोपहर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी शीतला मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और कहा कि हमको किसी ने पूजा अर्चना करने से नहीं रोका है और जो लोग साजिश कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें, पासी समाज की बेज्जती बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान शाम होते ही करीब 4 बजे योगी सरकार में असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला अन्य भाजपा पार्टी के पदाधिकारी काकोरी कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने विधि विधान से पूजा अर्चना की, जहां भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है और जनता के हितों के लिए अच्छे फैसले लेकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही है, जहां आज युवाओं को रोजगार मिल रहा है, सभी वर्गों का विकास हो रहा हैं। वहीं विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में विकास कर रही है, जहां युवाओं को रोजगार मिल रहा है और सरकार चारों तरफ विकास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |