लखनऊः महिगवां पुलिस व सर्विलांस टीम ने युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार ! पुलिस ने कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 36,700 नगद,वाहन, लकड़ी के फंट्टे किये बरामद
August 21, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने चार पांच अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कुम्हरावां चैराहा जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजरों चलाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की। वहीं मृतक के भाई सोनू सिंह पुत्र स्व0 रामकरन सिंह निवासी ग्राम अटेसुआ थाना इटौंजा लखनऊ द्वारा थाना महिगवां पर लिखित तहरीर दी गई, कि उसके भाई मोनू उर्फ दिलीप सिंह के साथ अज्ञात विपक्षीगण द्वारा मारपीट करना, जिससे वादी के भाई की मृत्यु हो जाने के संबंध में दिया गया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महिगवां पर मु0अ0सं0 126ध्2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष महिगवां के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार -सुरागरसी की जा रही थी, तभी थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल चार व्यक्ति अतरौरा जाने वाले मार्ग पर पुराने भट्टे के आगे गांव से पूर्व स्थित मन्दिर के चबूतरे पर बैठे हुए हैं तथा कहीं भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 अंसार अहमद एवं का0 शैलेन्द्र यादव को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबन्दी की गई। पुलिस को देखकर उक्त चारों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर समय मौके से पकड़ लिया। वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.08.2026 की शाम शाहपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोनू उर्फ दिलीप सिंह का सचिन यादव के साथ विवाद हो गया था। सचिन यादव द्वारा अपने साथियों को फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद अभिषेक यादव उर्फ शेखर, अनुज सिंह, कुलदीप उर्फ टेढ़े व अन्य 02 बाल अपचारी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मौके पर पहुंचने के उपरान्त सभी ने मिलकर उक्त व्यक्ति के साथ लात-घूंसों एवं डण्डे से मारपीट की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद घटना में शामिल व्यक्ति मौके से फरार हो गए। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिसके पश्चात वे गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्तता के पर्याप्त आधार पाए जाने पर 02 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। महिगवां पुलिस ने निशादेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन थार कार वाहन सं0 यूपी 32 एनएस 9090 तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 लकड़ी के फट्टे को बरामद किया,गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा संरक्षण में लिये गये बालअपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, महिगवां थानाध्यक्ष राधेश्याम मोर्य (टीम प्रभारी) उ0नि0 मनीष मिश्रा,उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 अजय पाल, उ0नि0 सुनील कुमार,उ0नि0 अंसार अहमद ने गिरफ्तार किया।
