सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिवद्वार मंदिर पहुंचकर श्रावण मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, कंट्रोल रूम एवं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शाहगंज बाजार में सड़कों पर गंदगी और कीचड़ मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई एवं नाला निर्माण कार्य में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता और सुगम यातायात हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम घोरावल विशाल कुमार, डीपीआरओ नामित शरण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
