लखनऊः सैरपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
August 05, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ में दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने शिकायत सैरपुर थाना में देकर मुकदमा दर्ज करवाया। वही सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुराग गोस्वामी, कांस्टेबल दिलीप द्विवेदी,रामनिवास, लव कुमार, महिला कांस्टेबल रेखा रानी ने अभियुक्त शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव पुत्र स्व० राम सागर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी कमलानगर थाना जानकीपुरम लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित कर तलाश के दौरान सीतापुर रोड़ पर दूध मण्डी के पीछे से अभियुक्त को कृत्य का बोध कराते हुए सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया जायेगा और अभियुक्त की आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।
