लखनऊः बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ताओं ने बीकेटी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
August 05, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बक्शी का तालाब तहसील बीकेटी बार एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह एडवोकेट संचालन जितेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट महामंत्री ने निर्णय लिया गया कि तहसील मोहनलालगंज लखनऊ के समस्त दस्तावेजों का पंजीयन रजिस्ट्रेशन दिनांक 03.08.2026 का आदेशानुसार बैनामें का पंजीयन श्रीमान उपनिबंधक कार्यालय सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम में होना प्रारम्भ हो चुका है, जिस कारण तहसील मोहनलालगंज, लखनऊ के सम्मानित अधिवक्ता साथियों का निष्पादन कार्य प्रभावित हुआ है क्षेत्रीय जनता को वहां से इतनी दूर आकर अपना निष्पादन कार्य निष्पादित करने में काफी कठिनाईयां होंगी,अन्य कई समस्यायें होने की पूर्ण सम्भावना है तथा जानकारी में आया है कि तहसील बख्शी का तालाब लखनऊ के पंजीयन का कार्य भी सदर, लखनऊ में कराने की प्रक्रिया चालू हाने की सम्भावना है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए जनहित में उक्त आदेश वापस लेकर पूर्व की भांति निष्पादन का कार्य सम्पादित करना न्यायहित में अति आवश्यक है, जिससे तहसील बख्शी का तालाब, लखनऊ के समस्त अधिवक्तागणों में काफी रोष व्याप्त है। वहीं बीकेटी बार एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि इसी को लेकर एक ज्ञापन पत्र सभी अधिवक्ताओं ने बीकेटी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को दिया हैं, गुरुवार को बीकेटी बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण उपनिबंधक कार्यालय के समस्त कार्यों से सामूहिक अवकाश पर रहेगें।
